सशक्त भारत बनाने के लिए, "राष्ट्र मैं कुशल नेतृत्व की सरकार" होना आवश्यक है

          हल्द्वानी 8 अप्रैल- पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने आज निजी कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल पर कहा, में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर देखना चाहता हूं और रिवर्स माइग्रेशन यानी उत्तराखंड की बाखलीयो को पुनः जीवंत देखने की चाहत उनके मन में है।

 श्री कोश्यारी चुनावी चुटकी लेते हुए बोले, राष्ट्र में प्रखर रामभक्ति लोगों के मन में जागृत हो चुकी है। संस्कृत भारत,  जगद्गुरु भारत,  को सशक्त भारत बनाने के लिए  "राष्ट्र मैं कुशल नेतृत्व की सरकार" होना आवश्यक है।